Festival Jharkhand Lifestyle

Jharkhand News: बाबा पर गुलाल अर्पण के साथ देवघर में होली की भव्य शुरुआत

Baba Baidyanath Dham Holi celebrations

बाबा बैद्यनाथ धाम में बाबा पर गुलाल अर्पित होते ही होली की औपचारिक शुरुआत हो गई। परंपरा के अनुसार मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने विधिवत गुलाल अर्पण कर उत्सव का शुभारंभ कराया, जिसके बाद पूरा परिसर जयकारों और रंगों से गूंज उठा। पूरी रात मंदिर का पट खुला रहा और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गुलाल अर्पित किया, हालांकि शिवलिंग स्पर्श की अनुमति नहीं थी। अल सुबह 5:11 बजे होलिका दहन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को भव्य फगडोल पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। हर चौक-चौराहे पर भोग अर्पित हुआ और श्रद्धालुओं ने नमन किया। हरिहर मिलन, छप्पन भोग और विशेष पूजन के साथ बाबा नगरी देवघर पूरी तरह भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर रही, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.