झारखंड में मतदाता सूची को दुरुस्त और अद्यतन करने के लिए अप्रैल महीने से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इस कार्य को अधिसूचना जारी होने के 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि SIR से पहले की तैयारियों की समीक्षा के लिए 11 मार्च को सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है। कुल 2.65 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से करीब 1.94 करोड़ का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान भी की गई है।
Jharkhand News: झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा SIR, 100 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य




