बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री अब लगभग तय मानी जा रही है। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे और पार्टी स्तर पर इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। लंबे समय से निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब विराम लगने वाला है। जेडीयू नेताओं का मानना है कि निशांत एक शिक्षित युवा हैं और उनकी एंट्री से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी काफी समय से उनके राजनीति में आने की मांग कर रहे थे। माना जा रहा है कि यह फैसला बिहार की राजनीति में युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।
Bihar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय




