Giridih

Giridih News: गिरिडीह में 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद दवा

गिरिडीह में 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

जिलेभर में बनाए गए 2,337 पोलियो बूथ, 4,793 कर्मी और 453 सुपरवाइजर रहेंगे तैनात

गिरिडीह: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत गिरिडीह जिले में 28 से 30 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के करीब 4 लाख 91 हजार बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो की खुराक

सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 2,337 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4,793 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए 453 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 45 ट्रांजिट दल और 9 मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

6.21 लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगा अभियान

अभियान के लिए जिले में 210 सब-डीपो बनाए गए हैं और कुल 6 लाख 21 हजार 180 बीओपीवी वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई गई हैं। सभी पोलियो बूथों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

घर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं। यदि कोई बच्चा बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर भी उसे पोलियो की खुराक पिलाएगी।

जनभागीदारी से ही बनेगा पोलियो मुक्त समाज

सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा से वंचित न रहे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.