India AI Impact Summit में बेंगलुरु-आधारित AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Bharat1.AI ने दुनिया के पहले AI सिटी की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक AI सिटी भारत के टेक हब बेंगलुरु में विकसित की जाएगी, जहां AI एजेंट्स को रीयल-लाइफ कंडीशंस में ट्रेन और टेस्ट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक पहले चरण में 5,00,000 वर्ग फीट में B1 AI Superpark बनाया जाएगा, जो रिसर्च और इनोवेशन का केंद्र होगा। इस प्रोजेक्ट में 10,000 से अधिक AI रिसर्चर्स और इनोवेटर्स के लिए स्पेस होगा। AI सिटी को ह्यूमन-सेंट्रिक रखते हुए वैलिडेशन और सेफ्टी पर खास जोर दिया जाएगा, ताकि AI मॉडल जिम्मेदारी और इंसानी मूल्यों के अनुरूप विकसित हो सकें। यह पहल भारत को वैश्विक AI लीडर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
National News: बेंगलुरु में दुनिया के पहले एआई सिटी बनाने की घोषणा




