Government Scheme Jharkhand Ranchi

Jharkhand News: जंगली जानवरों के हमलों पर 7 दिन में मुआवजा देने का निर्देश

compensation policy

राज्य में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और इससे हो रही मौतों को रोकने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग ने अहम बैठक की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजिव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पशु हमले में मृतकों के परिजनों को अब 12 की बजाय 7 दिनों के भीतर मुआवजा दिया जाएगा। पीसीसीएफ ने तकनीकी उपायों को प्रभावी बनाने और आधारभूत संरचना मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हाथियों के हमले में मारे गए लोगों के स्वजनों को हर हाल में सहायता मिलेगी। राज्य में करीब 680 हाथी हैं, जिनकी सुरक्षा के साथ आमजन की जान बचाना प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही 30 मिनट में क्विक रिस्पांस टीम भेजने का निर्देश दिया गया। वन्य प्राणी पीसीसीएफ रवि रंजन ने हाथियों को शांत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एस. आर. नटेश सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.