Business Government Scheme Jharkhand Ranchi

Jharkhand News: होली से पहले आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी

Outsourced Workers Salary Hike

होली से पहले राज्य सरकार ने हजारों आउटसोर्स कर्मियों को राहत देते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का फैसला किया है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से 17 फरवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस निर्णय के तहत करीब 35 श्रेणियों के आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है, जिनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट सहित अन्य पद शामिल हैं। सरकार ने आउटसोर्स कंपनियों के कमीशन की राशि भी स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी है। साथ ही विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव के मानक भी तय किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, कर्मियों के मानदेय में प्रति माह लगभग चार हजार से 15 हजार रुपये तक की वृद्धि की गई है। उदाहरण के तौर पर, कंप्यूटर ऑपरेटर को अब कैश इन हैंड 21,951 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। तय राशि में पीएफ, इंश्योरेंस, जीएसटी और कंपनी कमीशन का स्पष्ट विवरण दिया गया है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.