गिरिडीह नगरपालिका आम चुनाव–2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन की कार्रवाई जारी रही, लेकिन दिनभर अधिकांश निकायों में नामांकन शून्य रहा। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए आज किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, हालांकि इस पद के लिए कुल छह नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 के अंतर्गत वार्ड नंबर 09 से शास्त्रीनगर निवासी सुलेखा देवी ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया, जो जिले का एकमात्र औपचारिक नामांकन रहा। वहीं वार्ड संख्या 10 से 18, 19 से 27 तथा 28 से 36 तक किसी भी वार्ड में नामांकन नहीं हुआ।सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में नामांकन की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Giridih News: नगरपालिका आम चुनाव नामांकन के दूसरे दिन अधिकांश निकायों में रहा सन्नाटा




