Giridih Municipal Election
Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह में दोपहर 3 बजे तक 46.70 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज

गिरिडीह नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर 01 से 03 बजे के बीच मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवधि में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 46.70 दर्ज किया गया। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत में 48.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान धनवार नगर पंचायत […]

Giridih Municipal Election
Giridih

Giridih News: पोस्टरों से पटा शहर, तेज हुआ प्रत्याशियों का प्रचार

गिरिडीह नगर निगम चुनाव अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और पूरे शहर में चुनावी माहौल पूरी तरह हावी हो गया है। 36 वार्डों वाले नगर निगम क्षेत्र की छोटी-बड़ी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों तक हर ओर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं। दीवारें चुनावी नारों […]

Nagar Nigam chunav Jharkhand
Dhanwar Giridih Jharkhand Sariya

jharkhand News: आज से निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार पकड़ेगी रफ्तार

नगर निकाय चुनाव के तहत राज्य के सभी 48 नगर निकायों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है और प्रचार अभियान तेज हो गया है, जिसमें आज से और तेजी आने की संभावना है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने […]

Giridih Municipal Election 2026
Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: नगरपालिका आम चुनाव नामांकन के दूसरे दिन अधिकांश निकायों में रहा सन्नाटा

गिरिडीह नगरपालिका आम चुनाव–2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी नगर निकायों में नाम निर्देशन की कार्रवाई जारी रही, लेकिन दिनभर अधिकांश निकायों में नामांकन शून्य रहा। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए आज किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, हालांकि इस पद के […]

Giridih Municipal Election Nomination
Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 36 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में कराया जा रहा है, जिसके लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार, मेयर पद के प्रत्याशी […]

Giridih Municipal Election
Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 1.77 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

गिरिडीह जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 59 वार्ड, 166 मतदान केंद्र और 1,77,824 मतदाता शामिल हैं। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 36 वार्डों के लिए 137 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,50,932 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें […]

Giridih Nagar Nigam
Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की घोषणा किए जाने के साथ ही गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। निर्वाचन अवधि के दौरान 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर […]

Municipal Election 2026
Giridih Jharkhand

Jharkahnd News: नगर निगम चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को मतगणना

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को की […]

Jharkhand Municipal Election
Giridih Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड में नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग 27 जनवरी को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर सकता है। इसे लेकर आयोग के रांची स्थित कार्यालय में दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित […]

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.