Jharkhand Ranchi

Jharkhand News: रैश ड्राइविंग पर सख्ती, हाईवे और रिंग रोड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

CCTV on Highway

रांची और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। शहर से जुड़े हाईवे और रिंग रोड पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है। पुलिस के अनुसार, कैमरों की कमी के कारण तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। सीसीटीवी लगने से नियम तोड़ने वालों की पहचान आसान होगी और त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना मिलेगी, जिससे पुलिस और एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंच सकेंगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस कदम से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और अपराधों पर भी लगाम लगेगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.