Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Giridih Municipal Election Nomination

गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 36 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में कराया जा रहा है, जिसके लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार, मेयर पद के प्रत्याशी समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे। वहीं वार्ड संख्या 01 से 09 तक के अभ्यर्थी प्रखंड विकास पदाधिकारी, वार्ड 10 से 18 तक के अभ्यर्थी अंचलाधिकारी, वार्ड 19 से 27 तक के अभ्यर्थी कार्यपालक दंडाधिकारी (कक्ष संख्या 01) तथा वार्ड 28 से 36 तक के अभ्यर्थी भूमि सुधार उप समाहर्ता (कक्ष संख्या 02) के समक्ष नामांकन करेंगे। नामांकन के पहले ही दिन कई इच्छुक प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटवाकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण नामांकन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.