Giridih Jharkhand

Jharkhand News: आज शाम 5 बजे थमेगा झारखंड नगर निकाय चुनाव प्रचार

Jharkhand election campaign ends

झारखंड की 48 नगर निकायों में आगामी चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा या जुलूस आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि, प्रत्याशी घर-घर जाकर डोर-टू-डोर प्रचार जारी रख सकते हैं। मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में चुनाव तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी, और उनकी सुरक्षा व सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। प्रचार के अंतिम दो दिनों में प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत से चुनावी गतिविधियों में जुटेंगे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.