गिरिडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांधी चौक में श्रद्धांजलि दी गई। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बापू के उच्च आदर्श और नैतिक मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे और समाज को बेहतर और सशक्त बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।




