धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत लोधरिया गांव में सरस्वती पूजा के दौरान कुत्ते द्वारा जूठा किए गए प्रसाद को खाने से 200 से अधिक ग्रामीणों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बीमारों में बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि 23 जनवरी को पूजा के लिए बुंदिया, चूड़ा और फल का प्रसाद तैयार किया गया था, जिसे कुछ कुत्तों ने जूठा कर दिया। बच्चों द्वारा इसकी जानकारी नहीं देने पर वही प्रसाद गांव के लोगों में बांट दिया गया। बाद में सच्चाई सामने आने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने एंटी रेबीज वैक्सीन लेने की सलाह दी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अभी भी सैकड़ों लोगों को टीकाकरण की आवश्यकता बताई जा रही है।
Jharkhand News: कुत्ते का जूठा प्रसाद खाने से हड़कंप, 200 से अधिक ग्रामीण बीमार




