Festival Jharkhand National Railway

Holi Special Train: होली पर यात्रियों को राहत, दिल्ली–हावड़ा के बीच चलेंगी एसी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train

होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 25 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04051, 27 फरवरी से 5 मार्च तक रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहरेगी। इसी बीच पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन ने सिमुलतला व टेलवा बाजार स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। रेलवे के इन कदमों से त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.