Giridih

Giridih News: आजाद नगर झड़प कांड में पचंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेल से छूटते ही चार आरोपी फिर गिरफ्तार

जेल से छूटते ही चार आरोपी फिर गिरफ्तार

जेल गेट पर ही दबोचे गए चार आरोपी

गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के दौरान हुए आजाद नगर झड़प और गोलीकांड मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मंजीत पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और किशोर पासवान शामिल हैं। बताया गया कि चारों आरोपी इस मामले में वांछित थे।

पहले से तैनात थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से ही जेल गेट पर मौजूद थी। जैसे ही चारों आरोपी जेल से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान अनुसंधानकर्ता प्रशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

परिजनों ने जताया विरोध, पुलिस ने दी सफाई

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आरोपियों के परिजन और कुछ स्थानीय लोग जेल गेट पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी आजाद नगर झड़प मामले में नामजद थे और उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

पूछताछ जारी, हो सकते हैं और खुलासे

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नगर निगम चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.