Giridih

Giridih News: गिरिडीह सदर अस्पताल में मरीज की मौ,त पर विवाद, जांच में जुटा प्रशासन

गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौ,त

किडनी मरीज की मौ,त के बाद अस्पताल परिसर में विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौ,त के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। मृतक की पहचान न्यू बरगंडा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

परिजनों का आरोप- गंभीर हालत के बावजूद नहीं मिली समय पर सुविधा

परिवार के सदस्यों का आरोप है कि सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बावजूद आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं । अस्पताल के आईसीयू में बेड खाली होने के बावजूद मरीज को वहां शिफ्ट नहीं किया गया। उनका कहना है कि बेहतर निगरानी और उपचार की मांग कई बार की गई, लेकिन उस पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

मरीज की मौ,त के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : सिविल सर्जन

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

वहीं सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी या चिकित्सक की गलती सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.