मवेशी चराने गई महिला की नजर पड़ते ही हुआ खुलासा
जमुआ (गिरिडीह)। जमुआ थाना क्षेत्र के कवैईटांड गांव में एक पुराने कुएं से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। श,व की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उसने आसपास खोजबीन की तो एक पुराने कुएं के भीतर श,व दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से श,व को कुएं से बाहर निकाला। श,व पूरी तरह सड़ चुका था तथा उस पर कीड़े लग चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक श,व कई दिनों पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस ने श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ह,त्या के बाद श,व फेंके जाने की चर्चा
घटनास्थल के आसपास मिले कुछ संकेतों के आधार पर ग्रामीण ह,त्या की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया होगा और बाद में श,व को कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
पुलिस गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना स्थल थाना से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में कई दिनों तक श,व के कुएं में पड़े रहने और किसी को जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित निगरानी होती तो मामले का खुलासा पहले भी हो सकता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। वहीं श,व की पहचान को लेकर भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



