आज गांडेय की पावन धरा पर गौरव और प्रेरणा से भरा क्षण देखने को मिला, जब बिहार के छपरा की निवासी, भक्ति और साहस की प्रतीक ललिता का आगमन हुआ। बाबा धाम के दर्शन के उपरांत वे 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की कठिन साइकिल यात्रा पर निकली हैं, जिसके क्रम में गांडेय पहुँचना उनके संकल्प की सशक्त पहचान बना। गांडेय के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में सनातन प्रेमियों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और सम्मान के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अकेले साइकिल से इतनी लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा कर रही ललिता जी नारी शक्ति, आत्मविश्वास और अनुशासन का जीवंत उदाहरण हैं। इस अवसर पर शक्ति कुमार, गुड्डू कुमार, रुद्रा संकेत कुमार, शंकर राम, नरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने उनकी यात्रा की सफलता और मंगलमय समापन की कामना की।
Giridih News: 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की कठिन साइकिल यात्रा पर निकली ललिता का गांडेय में भव्य स्वागत




