Festival Giridih Lifestyle

Giridih News: गिरिडीह में चंद्र ग्रहण के चलते कल मनाई जाएगी रंगों की होली

holi in giridih

गिरिडीह में आज साल का पहला खंडग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है, जिसके चलते मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं और सभी शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। ग्रहण का प्रभाव दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहण समाप्त होने और शुद्धिकरण के बाद ही उत्सव करना उचित है। इसी कारण धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए गिरिडीह में आज रंगों वाली होली नहीं खेली जाएगी। पारंपरिक रूप से अब शहर में रंगों की होली कल यानी 4 मार्च को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.