Dhanwar Giridih Sariya

Giridih News: गिरिडीह में दोपहर 3 बजे तक 46.70 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज

Giridih Municipal Election

गिरिडीह नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर 01 से 03 बजे के बीच मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवधि में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 46.70 दर्ज किया गया। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत में 48.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान धनवार नगर पंचायत में दर्ज किया गया, जहां मतदान प्रतिशत 53.79 रहा। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.