प्रकृति और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक बाहा पर्व का आयोजन मारांग बुरु पारसनाथ में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। संताल आदिवासी समाज के इस प्रमुख पर्व पर गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को राज्य के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन शामिल हैं। आयोजन समिति ने सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह जुग जाहेर थान में पूजा के बाद दिशोम मांझीथान तक भव्य जुलूस निकलेगा, जिसमें पारंपरिक नृत्य-गीत और ढोल-मांदर की थाप गूंजेगी। यह पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक एकता, प्रकृति के सम्मान और सामुदायिक समरसता का प्रतीक है।
Giridih News: आज गिरिडीह आएंगे हेमंत सोरेन, बाहा पर्व में होंगे शामिल



