Jharkhand Weather

Jharkhand weather: झारखण्ड में बदला मौसम, दिन में जून जैसी गर्मी

Jharkhand weather

झारखंड में मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस हो रही है। राजधानी रांची समेत मध्य-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में दिन-रात के तापमान के अंतर ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिमी इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास गिरने की आशंका है। दक्षिणी जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.