Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड में महिला दिवस पर सहिया बहनों को बड़ी सौगात, 8 मार्च को खातों में आएंगे 24-24 हजार रुपये

jharkhand ki Sahiya

झारखंड सरकार ने राज्य की सहिया बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि 8 मार्च को सभी सहिया बहनों के खातों में एकमुश्त 24-24 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह राशि साल भर की सैलरी के रूप में दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सहिया बहनों की भूमिका बेहद अहम है और प्रदेश में करीब 42 हजार सहिया कार्यरत हैं। टीकाकरण, मलेरिया नियंत्रण और फाइलेरिया उन्मूलन जैसे अभियानों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। सरकार पहले ही सहियाओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला कर चुकी है। हेमंत सोरेन सरकार के इस कदम से सहिया बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.