Giridih

Giridih News: पोस्टरों से पटा शहर, तेज हुआ प्रत्याशियों का प्रचार

Giridih Municipal Election

गिरिडीह नगर निगम चुनाव अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और पूरे शहर में चुनावी माहौल पूरी तरह हावी हो गया है। 36 वार्डों वाले नगर निगम क्षेत्र की छोटी-बड़ी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों तक हर ओर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं। दीवारें चुनावी नारों से सजी हैं, वहीं प्रचार वाहनों की आवाज से गलियां गूंज रही हैं। मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 36 वार्डों में कुल 220 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर संपर्क, नुक्कड़ सभाएं और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। सुबह से ही चाय-पान की दुकानों पर जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है। पूरे शहर में लोकतंत्र का उत्साह साफ झलक रहा है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.