Business Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड में बिजली दरों में 60% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Jharkhand electricity hike

झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई का एक और झटका लग सकता है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली दरों में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर ₹6.85 से बढ़ाकर ₹10.30 प्रति यूनिट और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹6.70 से ₹10.20 प्रति यूनिट करने की योजना है। इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी प्रस्तावित है, जिससे हर महीने का बिजली बिल और महंगा हो जाएगा। इस निर्णय का असर कोयलांचल सहित पूरे राज्य के आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेने से पहले 27 फरवरी को धनबाद में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां उपभोक्ता संगठन और नागरिक अपनी आपत्तियां व सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.