Festival Giridih

Giridih News: महाशिवरात्रि पर दुखहरण नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Dukhharan Nath Temple

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गिरिडीह के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहरी क्षेत्र से लगभग आठ किलोमीटर दूर उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। तड़के सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थानीय लोगों की बाबा दुखहरण नाथ में गहरी आस्था है, जिन्हें श्रद्धालु ‘दुखिया महादेव’ के नाम से भी पुकारते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं और बाबा भक्तों के कष्ट हरते हैं, इसी कारण यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.