उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा की गई, जिसके बाद से देश-विदेश के भक्तों में उत्साह बढ़ गया है। मंदिर समिति के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही छह माह चलने वाली वार्षिक यात्रा शुरू होगी। परंपरा के अनुसार इस वर्ष टी. गंगाधर लिंग को मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है। एक दिन बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे, जबकि गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के द्वार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे। सरकार और प्रशासन यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
Mahashivratri 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट




