नगर निकाय चुनाव के तहत राज्य के सभी 48 नगर निकायों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है और प्रचार अभियान तेज हो गया है, जिसमें आज से और तेजी आने की संभावना है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न सौंपे। कई क्षेत्रों में एक ही पार्टी के कई प्रत्याशी होने से मुकाबला रोचक हो गया है। राज्य में 23 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 21 फरवरी की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
jharkhand News: आज से निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार पकड़ेगी रफ्तार



