Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 20 हजार तक का बैंक ऋण

मंईयां सम्मान योजना

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने एक और अहम पहल की है। योजना की लाभुक महिलाओं को अब स्वरोजगार और सूक्ष्म व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के 20 हजार रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। शनिवार को वित्त विभाग और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी। बैठक में मौजूद बैंकरों ने योजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल सहायता राशि तक सीमित न रखकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत एक परिवार की सभी लाभुक महिलाओं को अलग-अलग ऋण मिल सकेगा। ऋण की किस्तें लाभुकों के बैंक खातों में हर माह भेजी जा रही राशि से समायोजित की जाएंगी। बैठक में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय, पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे छोटे व्यवसायों के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। वित्त विभाग से एसओपी जारी होते ही ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.