कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
लगातार कई दिनों से रसोई गैस नहीं मिलने और कथित अवैध वसूली से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण नीला कांत गैस एजेंसी के बाहर जमा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“कभी सर्वर खराब तो कभी स्टॉक खत्म” का आरोप
उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से गैस सिलेंडर के लिए लगातार एजेंसी का चक्कर लगवाया जा रहा है। कभी सर्वर खराब होने की बात कही जाती है तो कभी स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर लोगों को वापस लौटा दिया जाता है। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है और आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
ग्रामीणों ने एजेंसी पर केवाईसी अपडेट के नाम पर प्रति ग्राहक ₹200 वसूले जाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि अतिरिक्त पैसे दिए बिना गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों ने कहा कि महंगाई के दौर में एजेंसी की मनमानी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।