Crime Giridih

Giridih News: सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर भी नजर

District Administration Giridih

गिरिडीह नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत गिरिडीह जिले के सभी नगर निकायों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24×7 क्रियाशील है, जहां से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शिकायत, व्यवधान या सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति, संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.