Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Festival Jharkhand

Baba Dham Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी

Baba Baidyanath Dham

देवघर में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली भव्य शिव बारात को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। देवघर की गलियां भक्तिमय माहौल से सराबोर हैं और ‘बोल बम’ व ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंज रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम से निकलने वाली इस शिव बारात का मुख्य आकर्षण इस वर्ष अनूठी झांकियां होंगी। कलाकार मार्कण्डेय जज्बाड़े के नेतृत्व में तैयार की जा रही झांकियों में ‘हैकर दैत्य’ के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही भूत-पिशाच, पौराणिक दृश्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों को भी कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने रूटलाइन, सुरक्षा, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है। इस बार की शिव बारात आस्था, कला और सामाजिक चेतना का भव्य प्रतीक बनेगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.