Crime Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड के गुमला में एसीबी ने लघु सिंचाई कार्यालय के कैशियर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Gumla ACB action

गुमला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने लघु सिंचाई कार्यालय के कैशियर राहुल सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की लिखित शिकायत के आधार पर शनिवार को की गई। नौ सदस्यीय एसीबी टीम ने अचानक छापेमारी की और कार्यालय परिसर स्थित आवास में राशि लेते समय आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरातफरी देखी गई। एसीबी ने आरोपी से पूछताछ कर संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि योजना के भुगतान से जुड़े चेक निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह का स्थानांतरण जुलाई 2025 में हो चुका था, बावजूद इसके वे कार्यालय से जुड़े कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। एसीबी ने मामले में अन्य संलिप्तताओं की भी जांच के संकेत दिए हैं।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.