Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Health Jharkhand Lifestyle Ranchi

Jharkhand News: झारखंड में सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज का होगा कायाकल्प

Jharkhand hospital renovation

झारखंड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत राज्य के सभी सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने गोड्डा सदर अस्पताल के लिए 4.05 करोड़ रुपये तथा दुमका सदर अस्पताल के लिए 5.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना के लिए छह करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा, धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक और पीजी ब्लॉक के निर्माण हेतु 24.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पलामू मेडिकल कॉलेज में मशीन-उपकरण खरीद के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर हुई। योजना के तहत राज्य के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं और संरचनाओं में व्यापक सुधार होगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.