Jharkhand

Jharkhand News: बाबा बैद्यनाथ मंदिर से उतारे गए पंचशूल, दर्शन को उमड़ी भीड़

Baba Dham Panchshul Darshan

देवघर में महाशिवरात्रि से पूर्व बाबा बैद्यनाथ धाम और मां पार्वती मंदिर के शिखर से पंचशूल उतारने की प्राचीन परंपरा शुक्रवार को विधिवत निभाई गई। भंडारी परिवार की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचशूलों को नीचे उतारा गया और पारंपरिक मिलन कराया गया। पंचशूलों के दर्शन व मस्तक से स्पर्श के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पंचशूलों को नमन कर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती से आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे में तांत्रिक विधि से विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी, जिसके बाद पंचशूलों को पुनः शिखर पर स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों के बीच स्थापित पवित्र गठबंधन भी खोला गया, जिसे अखंड सुहाग का प्रतीक माना जाता है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.