झारखंड के लिए रोजगार के मोर्चे पर राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा कराए गए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में राज्य की बेरोजगारी दर घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई है। इससे पहले जुलाई से सितंबर 2025 के बीच यह दर 4.3 प्रतिशत थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बेरोजगारी दर के मामले में झारखंड अब गुजरात और कर्नाटक के बाद देश में तीसरे स्थान पर है। गुजरात में यह दर 2.3 प्रतिशत और कर्नाटक में 2.7 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 2.3 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह बढ़कर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजगार की तलाश में ग्रामीण आबादी का शहरों की ओर पलायन इसकी बड़ी वजह है।
Jharkhand News: झारखंड में बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट, देश में तीसरे स्थान पर राज्य




