झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी करीब 51 लाख महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से रुकी हुई किस्तों को दोबारा जारी करने की तैयारी सरकार ने तेज कर दी है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से उन लाभुकों की रिपोर्ट मांगी है, जिनकी राशि दस्तावेज़ी त्रुटियों के कारण अटक गई थी। विभाग के अनुसार, आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड या नाम-पते की गलतियों को दूर कर फरवरी माह की किस्त होली से पहले सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत योग्य महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की सहायता दी जाती है। निदेशालय ने जिलों को निर्देश दिया है कि समय पर कागजात सुधार कर सभी पात्र लाभुकों को दोबारा योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी महिला को आर्थिक सहायता से वंचित न रहना पड़े।
Maiya Samman Yojana: होली से पहले 51 लाख महिलाओं को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा




