Education Government Scheme Jharkhand

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के चलते JAC ने बदली परीक्षाओं की तारीखें

Jac Board Exam Date Changes

झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने फरवरी माह में आयोजित होने वाली कई परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने इंटरमीडिएट, कक्षा 11वीं, 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं को रीशेड्यूल करते हुए इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। इसी कारण 23 फरवरी को होने वाली जैक इंटर की हिंदी परीक्षा अब 24 फरवरी को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। वहीं 11वीं की परीक्षाएं 25, 26 और 28 फरवरी को होंगी। कक्षा 8 की परीक्षा 2 मार्च तथा कक्षा 9 की परीक्षाएं 6 और 7 मार्च को ली जाएंगी। जैक ने स्पष्ट किया है कि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त हो रही है, इसलिए उसके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.