Jharkhand Technology

Jharkhand News: झारखंड पुलिसिंग में AI का प्रवेश, डिजिटल तकनीक से अपराध नियंत्रण होगा सशक्त

AI policing

झारखंड पुलिस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी को पत्र भेजकर हर राज्य पुलिस से एआई टास्क फोर्स बनाने और कम से कम 70% पुलिसकर्मियों को एआई प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में यह टास्क फोर्स एआई टूल्स के उपयोग, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की प्रक्रिया को संचालित करेगी। डेटा और रियल-टाइम एनालिसिस के जरिए अपराध के पैटर्न को समझना आसान होगा और संदिग्ध गतिविधियों की समय पर पहचान संभव होगी। इससे अपराध रोकने की क्षमता बढ़ेगी और पुराने अपराधों का रिकॉर्ड भी तेजी से उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार का यह कदम पुलिसिंग के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.