Government Scheme Health Lifestyle National

National News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के टीचर्स को मिली कैशलेस मेडिकल सुविधा

Yogi government scheme

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 15 लाख से अधिक टीचर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट की हालिया बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बेसिक शिक्षा विद्यालयों के 11.95 लाख टीचर्स और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 3 लाख शिक्षकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी कुल लागत 358.61 करोड़ रुपये है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यह सुविधा अनुदानित और स्ववित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के परिवार के सदस्यों पर भी लागू होगी। टीचर्स सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में IPD उपचार कैशलेस तरीके से करवा सकेंगे। यह पहली बार है जब सभी शिक्षकों को इस प्रकार की व्यापक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.