Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

International National

National News: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया जाएगा सम्मानित

Shubhanshu Shukla

ISS मिशन के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का नाम देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र के लिए भेजा गया है। यह अनुशंसा उनके ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस और सूझबूझ के लिए की गई है। शुभांशु, एक्सिओम-4 मिशन के तहत ISS जाने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी थी और करीब 20 दिन अंतरिक्ष में बिताकर 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। इस दौरान उन्होंने जैवचिकित्सा विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्री विज्ञान सहित 60 से अधिक जटिल प्रयोग किए। माइक्रोग्रैविटी, विकिरण जोखिम और शारीरिक-मानसिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पूरे मिशन में संयम और साहस का परिचय दिया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी शुभांशु 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे और 2019 में गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री चुने गए थे।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Btourq @2023. All Rights Reserved.