Giridih

Giridih News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गिरिडीह में फिट इंडिया साइकिल रैली

NationalVotersDay

गिरिडीह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह झंडा मैदान से फिट इंडिया साइकिल ड्राइव के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली झंडा मैदान से शुरू होकर समाहरणालय कार्यालय, पपरवाटांड होते हुए गिरिडीह स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला सहित कई पुलिस अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से निर्भीक होकर आगामी चुनावों में मतदान करने की अपील की। साथ ही, रैली के माध्यम से फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.