Uncategorized

Jharkhand News: गणतंत्र दिवस 2026 पर झारखंड पुलिस के 11 कर्मी होंगे सम्मानित

Jharkhand Police

झारखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के लिए गणतंत्र दिवस 2026 गर्व और सम्मान का अवसर लेकर आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पित सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस सूची में डीएसपी संजय कुमार को ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (PSM) से नवाजा गया है। वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल को ‘सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक’ (MSM) दिया जाएगा। इनके अलावा हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री, अरुण ओझा और मार्कस संवार के साथ-साथ कांस्टेबल जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदनी कुजूर, सुफल ओरिया और वसीम अख्तर को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.