Uncategorized

Giridih News: निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गिरिडीह जिला हुआ सम्मानित

Giridih district honored

गिरिडीह जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि निर्वाचन कार्यों में बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अलका तिवारी द्वारा जिले को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयासों को मान्यता दी है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंथू महतो ने सभी जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए बधाई दी और इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में प्रेरणादायक बताया।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.