Bengabad Giridih

Giridih News: अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जब्त ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, रास्ते में पलटा वाहन

जब्त ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, रास्ते में पलटा वाहन

मोतीलेदा बालू घाट पर छापेमारी के दौरान जब्त किया गया था ट्रैक्टर, चौकीदार समेत चालक बाल-बाल बचे

गिरिडीह/बेंगाबाद: अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मोतीलेदा बालू घाट पर अंचल अधिकारी सफी आलम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया।

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जब्त ट्रैक्टर को थाना ले जाया जा रहा था। वाहन पर एक चौकीदार भी मौजूद था। इसी बीच चालक ने अचानक ट्रैक्टर लेकर फरार होने का प्रयास किया और तेज गति से वाहन दौड़ा दिया। भागने के क्रम में तेलोनारी गांव के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

हादसे में चालक और ट्रैक्टर पर सवार चौकीदार सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

अवैध बालू कारोबारियों में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोतीलेदा बालू घाट से एनजीटी के नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिदिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव किया जाता है। प्रशासन की ताजा कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.