Giridih

Giridih News: पीरटांड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौ,त, 10 वर्षीय पुत्र घायल

दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, 10 वर्षीय पुत्र घायल

कठवारा के पास आमने-सामने की भिड़ंत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौ,त हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। मृतक की पहचान पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घायल बच्चे मनीष का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

मिठाई खरीदकर लौट रहे थे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गुप्ता अपने पुत्र के साथ बदडीहा से मिठाई खरीदकर पालगंज लौट रहे थे। इसी दौरान कठवारा के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने अचानक बिना संकेत दिए मोड़ ले लिया, जिससे दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुजीत कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

बाइक छोड़कर फरार हुआ दूसरा चालक

घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.