Giridih

Giridih News: गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने तीन मासूम बेटियों की ह,त्या की, पूरे गांव में मातम

पिता ने तीन मासूम बेटियों की ह,त्या की

तुरुकडीहा गांव में हुई हृदयविदारक वारदात, आरोपी पिता गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। पिता नंदू यादव ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से ह,त्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

12 वर्षीय पल्लवी समेत जुड़वा बहनों रिद्धि और सिद्धि की गई जान

मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी और 7 वर्षीय जुड़वा बहनों रिद्धि एवं सिद्धि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घर के भीतर ही तीनों बच्चियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ,त हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को तत्काल किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितवाहन उरांव , मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, नंदू यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि नौकरी छूटने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

तीन बेटियों की मौ,त से गांव में शोक की लहर

एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की निर्मम ह,त्या से पूरे तुरुकडीहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.