Giridih Pachmba

Giridih News: क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी,सलैया स्टेशन रोड निर्माण को मिली रेलवे की मंजूरी

सलैया स्टेशन रोड निर्माण को मिली रेलवे की मंजूरी

वर्षों से लंबित परियोजना को मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

गिरिडीह: पचंबा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सलैया रेलवे स्टेशन पथ के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए रेलवे विभाग ने आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित सड़क निर्माण परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। एनओसी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों को जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।

सांसद अन्नपूर्णा देवी के हस्तक्षेप के बाद मिली स्वीकृति

जानकारी के अनुसार, सलैया रेलवे स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। इसी क्रम में पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश कुमार जालान ने केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद मंडल रेलवे प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने प्रस्ताव पर विचार करते हुए सड़क निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दी।

हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, विकास को मिलेगी रफ्तार

सलैया स्टेशन रोड गिरिडीह-जमुआ एवं पचंबा-जमुआ मार्ग को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क पथ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर मुकेश कुमार जालान ने सांसद अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के संघर्ष, जनसमर्थन और जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक पहल का यह परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.