National

“कॉकरोच” टिप्पणी से उठा बवाल, सोशल मीडिया पर छा गई Cockroach Janta Party

Cockroach-Janta-Party

मीम से शुरू हुआ मूवमेंट, अब युवाओं की आवाज बनने का दावा

देशभर में इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। मई 2026 में शुरू हुआ यह ऑनलाइन मूवमेंट देखते ही देखते लाखों युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और सिस्टम के प्रति नाराजगी का प्रतीक बन गया।

बताया जा रहा है कि 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी वायरल हुई, जिसमें कुछ बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने का दावा किया गया। हालांकि बाद में सफाई दी गई कि टिप्पणी फर्जी डिग्री वाले लोगों को लेकर थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर विवाद भड़क चुका था।

अगले ही दिन बना “Cockroach Janta Party” का ऑनलाइन आंदोलन

इस विवाद के अगले दिन यानी 16 मई 2026 को अभिजीत डीपके नाम के युवक ने मजाकिया अंदाज में “Cockroach Janta Party” नाम से एक ऑनलाइन मूवमेंट शुरू कर दिया। बताया जाता है कि अभिजीत बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और पूर्व सोशल मीडिया वॉलंटियर रह चुके हैं।

उन्होंने cockroachjantaparty.org वेबसाइट लॉन्च की और Google Form के जरिए लोगों को जोड़ना शुरू किया। पार्टी का स्लोगन रखा गया

“Voice of the Lazy & Unemployed”

यानी बेरोजगार, निराश और सिस्टम से नाराज युवाओं की आवाज।

बेरोजगारी से लेकर NEET पेपर लीक तक उठाए कई मुद्दे

शुरुआत में इसे सिर्फ मीम और ट्रोल मूवमेंट माना जा रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह युवाओं के बीच बड़ा डिजिटल अभियान बन गया। CJP ने बेरोजगारी, NEET पेपर लीक, राजनीतिक दल-बदल, महिलाओं को 50% आरक्षण और मीडिया की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को सोशल मीडिया पर जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया।

पार्टी खुद को “सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और Lazy पार्टी” बताती है। यही अनोखा अंदाज युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है।

सोशल मीडिया पर BJP-Congress को भी दे रही टक्कर!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर CJP से जुड़े पोस्ट, मीम्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ऑनलाइन एंगेजमेंट के मामले में Cockroach Janta Party ने BJP और Congress जैसी बड़ी पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

क्या अब चुनावी राजनीति में भी उतरेगी CJP?

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ इंटरनेट मीम बनकर रह जाएगी या फिर आने वाले समय में वास्तविक चुनावी राजनीति में भी कदम रखेगी। फिलहाल CJP ने युवाओं के बीच एक अलग पहचान जरूर बना ली है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

newsgiridih

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bringing you the latest updates from Giridih, Jharkhand, along with National & International News.

Get Latest Updates

    Stay informed with breaking news, local stories, and important updates.